उत्तर प्रदेशबहराइच
पयागपुर चौराहे पर लगातार हो रहे अतिक्रमण को हटवाते हुए थाना अध्यक्ष पयागपुर
दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर | अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर थाना अध्यक्ष पयागपुर ने अतिक्रमणकारियों को संदेश दिया है कि अगर चौराहे पर अनियमित तरीके से अतिक्रमण किया जाएगा तो उसे समय रहते हटा दिया जाएगा ; जिसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है | लगातार अभियान चलने से चौराहे पर ठेला , खुमचा लगाने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है और सड़क पर खड़े हो रहे वाहनों पर भी कार्रवाई जा रही है | अतिक्रमण के हटने से आने जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा |





