मछुआ समाज को संवैधानिक अधिकार मिले: डॉक्टर संजय निषाद

बलरामपुर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल “निषाद पार्टी” के तत्वावधान में निकाली जा रही “संवैधानिक आधिकारिक यात्रा” का जनपद बलरामपुर पहुँचने पर गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद के नेतृत्व में जनपद बलरामपुर से यात्रा निकाली गई जो श्रीदत्त गंज,उतरौला,महुवा, जैतापुर, नौबस्ता, गणेशपुर, जुड़ीकुइन्या, पचपेड़वा होते हुए वापस बलरामपुर पहुंची, कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय कुमार निषाद ने यू पी टी होटल के बाहर यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि मछुआ समाज (संवैधानिक, आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक सुरक्षा) के आरक्षण के मुद्दे पर यात्रा निकाल रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य है कि मछुआ, एससी आरक्षण के मुद्दे पर मछुआ समाज की सभी उपजाति को आरक्षण के मुद्दे पर एकजूट करके और निषाद पार्टी द्वारा अभी तक आरक्षण के मुद्दे पर उठाए गये सभी कदमों को समाज के सामने रखा जा सके। उन्होंने कहा कि मछुआ समाज आरक्षण के मुद्दे पर निषाद पार्टी के साथ खड़ा है, निषाद पार्टी को आरक्षण से नीचे अब कुछ मंज़ूर नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ता का सुख असल मायनों में तभी मिलेगा जब मछुआ समाज के युवाओं को भी उनके संवैधानिक अधिकार प्राप्त हो जाएँगे क्योंकि डॉ संजय निषाद और निषाद पार्टी के लिए सत्ता का सुख से बड़ा है समाज का सुख। जब मछुआ समाज के युवाओं की दशा दिशा सुधरने लगेगी तभी असल सत्ता सुख निषाद पार्टी को प्राप्त होगा, और जब तक यात्रा अनवरत जारी रहेगी। डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि सरकार में मंत्री बनने के बाद मछुआ समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर बाबू राम निषाद, संजय निषाद, विकास निषाद, राधेश्याम निषाद आदि मौजूद रहे।




