खैरीघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जाली नोट छापने वाले 4 गिरफ्तार

बहराइच। थाना खैरीघाट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कलर प्रिंटर से ₹500 के जाली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ₹500 के 23 जाली नोट (₹11,500) और एक प्रिंटर बरामद किया है।
*कैसे हुई गिरफ्तारी*?
दिनांक 03/04 अप्रैल 2026 की रात पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग जाली नोट लेकर नानपारा इमामगंज से बेहड़ा बाजार की ओर जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने गुजराती पुरवा मोड़ के पास चार संदिग्धों को रोककर तलाशी ली।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
पकड़े गए आरोपियों के नाम:-
हरिराम लोध (42 वर्ष),अर्जुन (19 वर्ष),गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखंड (44 वर्ष),सकीम उर्फ सूरज उत्तराखंड (35 वर्ष)
*ऐसे करते थे ठगी*
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि—
वे कलर प्रिंटर से ₹500 के नकली नोट छापते थे
बाजारों में असली नोट की तरह चलाकर सामान लेते थे
एक असली नोट के बदले तीन गुना जाली नोट देकर मुनाफा कमाते थे
*कार्रवाई*
मामले में थाना खैरीघाट पर मु0अ0सं0 113/2026 के तहत धारा 179/181 BNS में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।




