गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मारा छापा

सिद्धार्थनगर। गुरूवार को तहसील डुमरियागंज के डुमरियागंज बाजार, हल्लौर बाजार, अजगरा बाजार में सहायक आयुक्त खाद्य सिद्धार्थनगर आर.एल. यादव, नायब तहसीलदार, डुमरियागंज की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारकर मानक के अनुरूप न होने के संदेह पर कुल 07 नमूना क्रमशः जगत पान मसाला, खोपरा लीची फ्लेवर, शाह जीरा, पोस्ता दाना, लौंग, जीरा , फ्रूट जूस लीची फ्लेवर संग्रहित किया गया। नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी । खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, मिलावटी खाद्य पदार्थों एवं पीसे खुले मसालों की बिक्री न करने के लिये निर्देश दिया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र भानु, पी . के. वर्मा, जय प्रकाश, आर. एन. वर्मा तथा नीरज कुमार चौधरी सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!