उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बन्दर के तेरहवीं परभोज का आयोजन

बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुर्थिया चौकी क्षेत्र के लक्ष्मीगंज चौराहे पर आमजन के सहयोग से मृतक बन्दर के तेरहवीं पर मंगलवार को भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्र के शिव शरण यादव,राजकुमार, रामशरण अग्रहरि, शिवकुमार चौधरी, बलिराम चौधरी, सुरेंद्र, मेवालाल, आकाश आदि के प्रयास व अन्य लोगों के सहयोग से चौराहे पर भोज कार्यक्रम संपन्न हुआ। सनातनियों के आराध्य व हनुमान जी के प्रतीक स्वरूप समाज में मान्यता प्राप्त एक बन्दर की बारह दिन पूर्व विद्युत के संपर्क में आने लक्ष्मीगंज चौराहे पर मृत्यु हो गई थी। बन्दर के मृत शरीर को स्थानीय लोगों द्वारा यथोचित तरीके सम्मान सहित मिट्टी में दफन किया गया था। भोज कार्यक्रम मे पहुंचे सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर मृतक बन्दर की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।




