उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
इटवा व्यापारियों ने बारिश से बचाव को लेकर टीन शेड लगाने की लगाई गुहार

इटवा/सिद्धार्थनगर। बारिश के चलते इटवा कस्बे के व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों में पानी भर जाता है, जिससे व्यापार ठप हो जाता है और ग्राहकों को भी दिक्कत होती है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग किया है कि दुकानों के आगे टीन शेड लगाने की अनुमति दी जायें, ताकि बारिश से बचाव हो सकें। बढ़नी रोड और डुमरियागंज रोड पर बनी नालियों की नियमित सफाई कराई जाये, क्योंकि नालियां जाम होने की वजह से बरसात का पानी दुकानों के अन्दर घुस रहा है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा और स्वास्थ्य सम्बन्धी खतरे भी बढ़ सकते हैं। वहीं स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि हम सिर्फ व्यापार करना चाहते हैं, पानी से जूझना नहीं।




