गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़़ क्षेत्र में मानसून की कमी से किसान परेशान फसलें सूख रहीं, सरकार से मांगी मदद

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। तहसील शोहरतगढ़़ अन्तर्गत शोहरतगढ़़ क्षेत्र में बारिश की कमी से किसानों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। खेतों में दरारें पड़ गई हैं। पौधे कमजोर हो गए हैं। मानसून की अनियमितता से खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था दोनों प्रभावित हो रही हैं। लवकुश चौधरी, पाण्डेय जी, गोविन्द उपाध्याय, सुग्रीव यादव सहित सैकड़ों बीघ में धान की खेती करने वाले किसान ने बताया कि पिछले हफ्ते से फसल में सूखे के लक्षण दिख रहे हैं। गेहूं और मक्का की खेती करने वाले सुबास यादव का कहना है कि पानी की कमी से उनकी मेहनत बेकार जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि हालात नहीं सुधरे तो पूरा साल खराब हो जायेगा। सब्जी उगाने वाले किसान सुरेन्द कुमार ने सिंचाई के लिए सरकारी मदद की मांग की है। किसान इमरान खान ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर बीज और खाद खरीदा था। फसल न होने से अब कर्ज चुकाना मुश्किल हो रहा है। किसानों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बारिश नहीं हुई तो फसलें पूरी तरह नष्ट हो जाएंगी। वे सरकार से राहत पैकेज और सिंचाई सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है। किसानों में अभी भी चिन्ता बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!