गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

हल्की सी बारिश में सड़क बनी तालाब, सड़क पर भर रहा पानी, नहीं हो रहा सही तरीके से पानी का निकास

बहराइच। बहराइच जिले के चितौरा विकासखंड अंतर्गत श्यामपुर नदौना का मामला प्रकाश में आया है जहां पर सड़क पर नाली का पानी नाली की सफाई न होने के कारण पहुंच रहा है और बरसात का सीजन होने से थोड़ी सी बरसात होने पर सड़क तालाब का रूप ले लेती है जिससे आने-जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है खासकर विद्यालय जाने वाले छोटे-मोटे बच्चों को। सड़क पर भरे हुए पानी को लेकर ना तो ग्राम प्रधान सजग हो रहा है और ना ही ग्राम सचिव। पानी एवं कीचड़ भरे रास्ते में गांव वालों का चलना मुश्किल हो रहा है तथा सड़क पर कई लोग गिरकर एवं फिसल कर कीचड़ भरे रास्ते में चोटिल हो गए हैं लेकिन ग्राम प्रधान को इसकी तनिक भी परवाह नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क पर पानी भरा हुआ है और कीचड़ भी है लेकिन कोई भी ना तो सुनने वाला है और ना ही इसके लिए प्रयास हो रहा है। इसके लिए जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द ही सड़क पर भर रहे पानी का निकास करवाया जाए और सड़क को जल्द ही कीचड़ एवं पानी से मुक्त करवाया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!