पंकज चौधरी निर्विरोध भाजपा के नये अध्यक्ष बनाये जाने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश के नये अध्यक्ष के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी है। आपको बता दें कि पंकज चौधरी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है, क्योंकि उनके मुकाबले किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। पंकज चौधरी वर्तमान में केन्द्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री हैं और पूर्वांचल की राजनीति में एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। उनके अध्यक्ष चुने जाने को आगामी 2027 विधान सभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा नेतृत्व का मानना है कि संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक समीकरणों के चलते पंकज चौधरी पार्टी को प्रदेश में नई मजबूती देंगे, जल्द ही वे औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेंगे। पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर सांसद जगदम्बिका पाल, पूर्व मंत्री व विधायक जयप्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, विधायक विनय वर्मा, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, भाजपा नेता श्याम जायसवाल, जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि शोहरतगढ़़ रवि अग्रवाल, चेयरमैन बढ़नी सुनील अग्रहरि, सन्तोष पासवान, जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) श्याम सुन्दर चौधरी, नेता अनिल चौधरी, भरत चौधरी, रंजीत चौधरी, राहुल चौधरी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पंकज चौधरी का जीवन और राजनीतिक सफर
जन्म 20 नवम्बर 1964 गोरखपुर में, शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक। राजनीति सफर की शुरूआत 1989-91 गोरखपुर नगर निगम के पार्षद रहे, 1990-91 गोरखपुर नगर निगम डिप्टी मेयर रहे, 1991 लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने, 1996 लोकसभा चुनाव जीतकर दोबारा सांसद बने, 1998 फिर लोकसभा चुनाव लड़े और जीते, 2004 लोकसभा चुनाव जीतकर चौथी बार संसद पहुंचे, मई 2014 पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने, मई 2019 छठी बार लोकसभा सांसद चुने गये, 7 जुलाई 2021 केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री बनाये गये, मई 2024 सातवीं बार सांसद और दूसरी बार केन्द्रीय मंत्री बनें।



