गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एनएसएस द्वारा तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्वार्थनगर। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों स्वामी विवेकानन्द एवं रानी लक्ष्मीबाई के स्वयंसेवकों द्वारा तृतीय एक दिवसीय शिविर चयनित बस्ती गांधी नगर वार्ड नं0-10 एवं शिव नगर वार्ड नं0-09 में शनिवार को आयोजित किया गया। एनएसएस शिविर का शुभारम्भ राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत उठे समाज के लिए उठे उठे….. से शुरू हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने चयनित बस्ती में जाकर स्वास्थ्य, कूड़ा प्रबन्धन एवं जल निकासी के बारें में जागरूक किया। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता हमारे जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने और बीमारियों से बचाव के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। नियमित स्वास्थ्य जांच, सन्तुलित आहार और व्यायाम हमें स्वस्थ जीवन जीने में मदद करते हैं। प्रभावी जल निकासी प्रणाली से पानी का सही निपटान सुनिश्चित होता है, जिससे स्वस्थ वातावरण बना रहता है। जल निकासी प्रबन्धन बाढ़ और जलजमाव से निपटने के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे संपत्ति और फसलों की सुरक्षा होती है। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राचार्य डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह, छात्र-छात्राओं में कुशहर, रवि, समीक्षा सिंह, ममता गुप्ता आदि उपस्थित रहें। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अरविन्द कुमार सिंह एवं डॉ0 राम किशोर सिंह के नेतृत्व में किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!