गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

सतीश जायसवाल बने भाजपा श्रावस्ती के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक मजबूती के तहत पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं कर्मठ, ईमानदार तथा जुझारू नेता सतीश जायसवाल को भाजपा श्रावस्ती जिला इकाई में जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। गौरतलब है कि विगत सप्ताह उनकी धर्मपत्नी को नगर पंचायत इकौना में शासन द्वारा सभासद घोषित किया गया था, जिसके बाद अब सतीश जायसवाल को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में उनकी राजनीतिक सक्रियता और प्रभाव को नई पहचान मिली है। सतीश जायसवाल लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय रहते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आए हैं। उनके कार्यकाल में मंडल स्तर पर संगठन को मजबूती मिली, जिसका परिणाम है कि उन्हें जिला स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं नगर पंचायत इकौना के पूर्व सभासद प्रत्याशी एवं वरिष्ठ पत्रकार भास्कर नाथ विश्वकर्मा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!