पुलिस ने 02 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर अरूणकान्त सिंह के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर सन्तोष कुमार तिवारी के नेत्तृव में मु0अ0सं0 162/2024 धारा 409 प्च्ब् में वांछित अभियुक्तगण को जमुवार नाले के पास से गिरफ्तार कर रविवार को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकुर दूबे पुत्र प्रेमनारायण दूबे निवासी कुनगाई थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर एवं ओमप्रकाश पाण्डे पुत्र चक्रधारी पाण्डे निवासी बनबदिया पोस्ट भानपुर जनपद बस्ती थे। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अतिरिक्त निरीक्षक शशिभूषण पाण्डेय, हेड कांस्टेबल संजय यादव, हेड कांस्टेबल नन्दलाल यादव, कांस्टेबल आलोक यादव मौजूद रहें।




