गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

डीएम की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान एवं सीएम डैशबोर्ड से संबंधित समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शादी अनुदान समिति(पिछड़ा वर्ग) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कुल वार्षिक लक्ष्य 1200 के सापेक्ष 137 पात्र आवेदन को भुगतान करने हेतु सहमति प्रदान की गई।तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने विभाग से संबंधित कार्यों/योजनाओं को समय से पूर्ण करते हुए विकास कार्यों की प्रगति को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें जिससे जनपद की रैंकिंग बेहतर बनी रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!