गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर अरुणकान्त सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार रविन्द्र सिंह मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 18/2025 धारा 103(1) बीएनएस0 से सम्बन्धित अभियुक्त को रेलवे स्टेशन उसका बाजार के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त लवकुश पुत्र बलिराम निवासी बैरवा नानकार थाना उसका बाजार जनपद सिद्वार्थनगर है। घटना स्थल से बरामदगी में अभियुक्त का खून आलूदा कपड़ा। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार रविन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार चौहान, मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र गिरि, आरक्षी पन्नेलाल, आरक्षी अनुपम सिंह, आरक्षी अजय कुमार व महिला आरक्षी पूनम विश्वकर्मा मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!