गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आज होगा श्रीराम जानकी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। कस्बा स्थित श्री राम जानकी मंदिर में शनिवार, 28 फरवरी 2026 को सायं 7 बजे से भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक आयोजन में नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर श्रद्धालु न केवल आध्यात्मिक शांति का अनुभव करेंगे, बल्कि सामूहिक भक्ति के माध्यम से समाज में एकता और सद्भाव का संदेश भी प्रसारित होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में धर्माचार्य पंडित राजेंद्र पाण्डेय, बी. एन. तिवारी, रवि अग्रवाल सहित विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी एवं समस्त नगरवासी मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर सुंदरकांड पाठ में सहभागिता करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!