रेहरा बाजार पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

बलरामपुर। थाना रेहरा बाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 जनवरी 2026 को थाना रेहरा बाजार क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को आकाश यादव पुत्र मंगरे यादव, निवासी दौलताबाद ग्रांट, थाना रेहरा बाजार, बहला-फुसलाकर शादी के उद्देश्य से भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना रेहरा बाजार पर मु0अ0सं0 05/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 05 जनवरी 2026 को अपहृता को बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।




