गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगौतमबुद्ध नगरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गौतम बुद्धनगर : ऑनलाइन पी.एफ.एम.एस. पर आधार नंबर लिंक करना अनिवार्य

एच.पी.शर्मा/दैनिक बुद्ध का संदेश
गौतम बुद्धनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर अतुल कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि निराश्रित विधवा महिला पेंशन प्राप्त कर रही महिलाओं की पेंशन धनराशि ऑनलाइन पी0 एफ0 एम0 एस0 के माध्यम से उनके बैंक खातों में सीधे प्रेषित की जाती है। उन्होंने बताया कि अब ऑनलाइन पी.एफ.एम.एस. पर आधार नंबर लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है।

अतः निराश्रित विधवा महिला पेंशन प्राप्त कर रही महिलाएं अपना आधार नंबर व मोबाइल नंबर अपने निकटतम जन सेवा केंद्र, साइबर कैफे में जाकर पी.एफ.एम.एस. पर अपना आधार नंबर अवश्य लिंक करा लें। उन्होंने बताया यदि किसी को भी कोई असुविधा होती है तो वह बैंक की पासबुक, आधार कार्ड की कॉपी व मोबाइल नंबर जिला प्रोबेशन कार्यालय प्रथम तल पुराना कोर्ट फेस टू नोएडा में जमा अवश्य करा दें। अन्यथा की स्थिति में उनकी पेंशन जनवरी 2023 में बंद हो जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button