लिटिल फ्लावर्स स्कूल में गायन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बस्ती। लिटिल फ्लावर्स स्कूल, बस्ती में छात्रों की छिपी प्रतिभा को निखारने हेतु गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 3 से 12 तक के 285 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह व प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह ने माँ सरस्वती एवं विद्यालय की संस्थापिका स्व. श्रीमती मधुरानी सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।निर्णायक मंडल में रीना, कीर्ति, गुरुप्रीत, श्रवण कुमार एवं अरुण भट्ट शामिल रहे, जिन्होंने पाँच बिंदुओं के आधार पर प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विजेता इस प्रकार रहे
कक्षा 4 से 12 तक के क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में श्रद्धा, आराध्या पटेल, विवान प्रताप सिंह, अक्षय, परिधि सिंह, अस्तित्व मिश्रा, माही मिश्रा, प्रतीक्षा यादव, प्रगति सिंह, सृष्टि गौतम, अर्चित मौर्या, वैष्णवी दुबे, वशिष्ठ पाण्डेय, अभिनव, अन्वी, महिमा, कुशाग्र मिश्रा, आराध्या पाण्डेय, आनंदी चौधरी, अन्वेषा, उन्नति, अपर्णा सिंह, ऐश्वर्या, वंशिका वर्मा, मयूख श्रीवास्तव, उन्नति मिश्रा, सिद्धार्थ गौतम, अनुष्का श्रीवास्तव, ऋतिका, उर्वी सिंह, निखिल, संजना प्रकाश, अंशिका आदि बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।विद्यालय प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यालय ही विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने का सर्वाेत्तम स्थान है। उन्होंने गायन व वादन की उत्पत्ति और महत्त्व पर सामवेद के संदर्भ में प्रकाश डाला।प्रधानाचार्या अपर्णा सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं समन्वयकों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन कक्षा 9 की छात्राओं स्वर्णिमा एवं सेजल ने किया। आयोजन को सफल बनाने में संध्या तिवारी, निष्ठा, अर्पिता, मधु, तन्मय, राजमणि, प्रीति, साक्षी गुप्ता, साक्षी पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया। इस अवसर पर शशांक शुक्ला, अनूप वरनवाल, के.के. सिंह, दीप कमल, दीप देव, तपन कुमार, श्रीकांत, वैभव सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।




