गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय के भवन का लोकार्पण

पयागपुर/बहराइच। उच्च प्राथमिक विद्यालय मलावा में बच्चों के वार्षिकोत्स्व कार्यक्रम के साथ ही साथ, नवनिर्मित प्राथमिक विद्यालय के भवन का लोकार्पण व उद्घाटन विशिष्ट अतिथि शिक्षक संघ अध्यक्ष बृजेश कुमार तिवारी एवं मुख्य अतिथि विकास क्षेत्र के एआरपी राजेश कुमार मिश्र, ग्राम प्रधान स्वर्णलता द्विवेदी द्वारा नवीन भवन का फीता काटकर शिक्षण कक्षा का उद्घाटन किया गया और कहा कि बहुत दिनों से मांग चल रही थी कि विद्यालय में नवीन भवन हो वह जाकर आज पूरा हुआ अब आज से सभी बच्चे इसी कक्षा में पढ़ेंगे। नवीन भवन विद्यालय लोकार्पण के अवसर पर नोडल शिक्षण संकुल मार्तंड त्रिपाठी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोतीलाल सहायक शिक्षिका उम्मे कुलसूम, सपना अग्रवाल, प्रिया श्रीवास्तव बबली सिंह,गुंजा श्रीवास्तव, राजकिशोर पांडेय, सावित्री देवी, संतोष कुमारी सोहनलाल, विश्वास शुक्ला, एडवांकेट अमित द्विवेदी, हवलदार मिश्र, राम रूप त्रिपाठी वह अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!