लखनऊ में व्यापारियों का हुआ महाकुंभ सम्मेलन

कपिलवस्तु/सिद्धार्थनगर। रविवार को उ.प्र.व्यापार मंडल महाकुम्भ का आयोजन अटल बिहारी कनंवेशन सेन्टर लखनऊ में हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद व विशिष्ट अतिथि ब्रजेश पाठक उप मुख्य मंत्री की उपस्थिति हुई।पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने कहा पूरे प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने के लिऐ हर संभव प्रयास किया जायेगा।प्रदेश के साथ देश के व्यापारी ही आगे उद्यमी बन,देश में रोजगार को बढ़ावा देंगे।जिसमें प्रदेश से बड़े उद्योग पति,व्यापारी सम्लित हुये इसी क्रम में जिला के व्यापारियों के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष अलीगढ़वा शहबाज आलम को मंच पर स्वागत किया गया। संबोधन का अवसर मिला।जिसमें वह जिले के व्यापार से संबंधित बातें रखीं। व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, सलमान खुर्शीद उपाध्यक्ष उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल अलीगढ़वा सहित सभी व्यापार मंडल के पदाधिकारी शामिल रहे।




