युवक और युवती का सड़क पर शव मिलने से जनपद में सनसनी़

सिद्धार्थनगर। बेहोशी की हालत में दो लोगों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया। आपको बता दें कि जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र मोहाना अन्तर्गत बुधवार को सड्डा पुल के पास एक युवक और युवती बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे मिलें। उनके बगल में खड़ी स्कूटी मिली। यह नजारा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस इलाज के लिए बर्डपुर सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने जांच कर दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया। उनके पास मिले मोबाइल से पुलिस ने की 30 वर्षीय मंजेश कुमार जायसवाल पुत्र रामफल और 18 वर्षीय पायल शर्मा पुत्री राजू शर्मा निवासी श्यामदौरा थाना डेडवा जिला महाराजगंज के रूप में पहचान हुई। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मोहाना ने बताया कि दोनों युवक और युवती सड्डा पुल के पास एक बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे मिलें थे, जिसको चिकित्सक ने जांच कर मृत्यु घोषित कर दिये। घटना क्यों और कैसे हुई इसकी जांच पुलिस कर रही है।



