जिलाधिकारी ने बाईपास सड़क निर्माण का लिया जायजा

सिद्धार्थनगर।उस्का सिद्धार्थनगर रोड से लक्षनपुर से कटकी तक हो रहे बाईपास निर्माण की स्थिति का जायजा गुरुवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने लिया है। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा एन.एच. 730 पर उसका बाइपास निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिशासी अभियन्ता एनएच को निर्देश दिया कि समस्त निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय सीमा के अन्दर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान युवा समाजसेवी पवन जायसवाल ने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन से उसका तक सड़क में जो गड्ढे है उसे भरवाने का मांग किया। उन्होंने ने सम्बंधित जिम्मेदार को जल्द से ज़ल्द गड्ढे को भरने के लिए निर्देशित किया।इसके साथ ही साड़ी चौराहा से हाइडिल तिराहे तक 4 लेन सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाकर शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता एन.एच. आर.के.वर्मा, एन.एच.खण्ड के सहायक अभियन्ता रहे । इस बाईपास का निर्माण एक साल पहले शुरू हुआ था। डीएम ने निर्माण एजेंसी की दिक्कतों के बारे में भी जानकारी ली है।उम्मीद बंध गई है कि अब जल्द निर्माण कार्य पूरा हो सकेगा।सिद्धार्थनगर-उस्का रोड से लक्षनपुर होते हुए कटकी तक बाईपास के लिए जमीनों का अधिग्रहण दो साल पहले ही हो चुका था।बाईपास के निर्माण होने से रेलवे क्रासिंग छूट जाएगी जो कि दिन भर में दर्जनों ट्रेनों के गुजरने से क्रासिंग बंद होने से वाहनों को फंसना पड़ता था इससे काफी देर तक रोड जाम की स्थिति बनी रहती थी इससे जाम से निजात मिल जाएगी।




