गांव में चौपाल लगाकर साइबर फ्रॉड के बारे में किया जागरूक

भनवापुर। विकास खण्ड भनवापुर के ग्राम पंचायत मन्नीजोत व देवरिया चमन में शुक्रवार को एक आरोह फाउंडेशन के तरफ से गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत चौपाल लगायी गयी। ग्राम विकास अधिकारी दिलीप कुमार पाण्डेव व रणविजय यादव की मौजूदगी में ग्रामीणो की समस्यों को सुना गया। ग्राम विकास अधिकारी अजीत कुमार ने मौजूद लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एंव मिलने वाले लाभ के बारे जानकारी दी। इस दौरान सम्मान निधि, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, फार्मर रजिस्ट्रेशन एवं फैमिली आईडी का समाधान किया गया। फाउंडेशन के समान्यवक सहज़ाद अहमद ने ग्रामीणो को बैंक से सम्बंधित जानकारी देते हुए बचत और निवेश के बारे मे बताया। ऑनलाइन फ्राड से कैसे बचें और यदि फ्राड हो जाये तो तत्काल इसकी शिकायत कहाँ दर्ज करें। लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना,जन धन खाता,सुकन्या समृद्धि योजना आदि के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी। इस दौरान ग्राम प्रधान,पंचायत सहायक पप्पू कुमार गौतम, गोविन्द प्रसाद मिश्र, तीरथ, मालती, सुखदेव प्रसाद, चंद्रावती, राघवेंद्र आदि मौजूद रहें।




