गांवों को विकसित बनाने की बड़ी जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों पर-जगदम्बिका पाल

दैनिक बुद्ध का सदंेश
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने ग्राम प्रधान गणों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को शुभकामनायें देते हुये कहा कि गांवों को विकसित बनाने की बड़ी जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को दी गयी है। ग्राम प्रधानों द्वारा गांवों में सड़क, नाली आदि मूलभूत सुविधाओं के माध्यम से विकसित किया जा रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। जब हमारा गांव विकसित होगा तभी हमारा प्रदेश व हमारा भारत देश विकसित होगा। जनपद में कालानमक चावल, मछली उत्पादन में काफी प्रगति हुई है वैसे मखाना की खेती करके मखाना उत्पादन में भी हमारा जनपद आगे होगा। आज संसद में 2026-27 का बजट पेश किया गया। जिसमें महिलाओं के लिए तथा अन्य विकास कार्याे के लिए पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बजट आवंटित किया गया है। जिससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और हमारा देश ग्रोथ इंजन के रूप में उभर कर आत्मनिर्भर बनेगा। महिलायें सशक्त होगीं और महिलाओं के लिए सभी जिला मुख्यालयों पर महिला छात्रावास का निर्माण कराया जायेगा, जिससे महिलाओं को कोई परेशानी न हो। स्वास्थ्य व शिक्षा में 05 प्रतिशत टैक्स लगता था उसको 02 प्रतिशत कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पोषाहार का वितरण करके उनके स्वास्थ्य का देखभाल करती हैं। आंगनबाड़ी अपने परिवार के साथ-साथ समाज के अन्य परिवार का देखभाल करने का कार्य करती हैं। कम मानदेय के बावजूद कड़ी मेहनत कर महिलाओं, बच्चों की देखभाल व शासन के अन्य कार्याे को सम्पन्न कराने तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों तक पंहुचाने का कार्य कर रही हैं। सरकार जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय को बढ़ाने का कार्य करेगी। दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो0 डॉ0 गीता चोपड़ा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भारत के भविष्य की आधारशिला विषय पर जानकारी दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बताया कि बच्चों के समुचित विकास के लिए आवश्यक पोषाहार देने से उनका विकास अच्छे ढंग से होगा। बच्चों को सिखाने की प्रक्रिया व सोच में बदलाव के प्रति बारीकी से बताया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रमिला मिश्रा द्वारा अपने विचार के माध्यम से लागों को जागरूक किया गया। मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल द्वारा मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो0 डॉ0 गीता चोपड़ा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा विभिन्न ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले ग्राम प्रधान व सचिव को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ठ कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झ्ाा, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, सीडीपीओ, ग्राम प्रधान व आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका आदि की उपस्थिति रही।




