छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से दुर्घटना की आशंका, जर्जर तार की शिकायत

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। विधानसभा शोहरतगढ़़ अन्तर्गत खुनुवां बाजार के कई घरों की छतों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजर रहा है। इससे कभी भी अनहोनी घटना होने का खतरा बना रहता है। निवासी उस्मान, शिवप्रसाद और रामकृष्ण ने बताया कि पिछले छह वर्षों से तार हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। विद्युत विभाग ने पत्र जारी कर बताया कि पोल व तार हटाने में 72 हजार रुपये का खर्च आयेगा। प्रधान संजय कुमार और व्यापार मंडल खुनुवां इकाई के पदाधिकारियों रविन्द्र कुमार गुप्ता, सचमुच त्रिपाठी, राजीव श्रीवास्तव और पटवारी यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई न हुई तो जनहित में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जायेगा। इसी क्रम में भाजपा नेता के0पी0 सिंह ने विधायक विनय वर्मा से आग्रह किया है कि नगर पंचायत शोहरतगढ़़ सहित गड़ाकुल, टीचर्स कालोनी में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार बिल्कुल जर्जर हो चुका है, जिससे कभी भी अनहोनी घटना होने का खतरा बना रहता है। अतः विधायक जी विद्युत विभाग से कहकर जर्जर तार बदलवा दिजिए, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सकें।




