उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
एएसपी ने सीओ सहित शोहरतगढ़ व ढेबरुआ थाना पुलिस के साथ होली पर्व के दृष्टिगत किया फ्लैग मार्च

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़़/बढ़नी/सिद्धार्थनगर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी सहित थाना शोहरतगढ़़ व ढेबरुआ पुलिस के साथ आगामी त्यौहार होलिका दहन, होली व रमजान माह के दृष्टीगत सतर्कता एवं सुरक्षा को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना क्षेत्र शोहरतगढ़़ के नपं शोहरतगढ़़ कस्बा व ढेबरुआ के कस्बा बढ़नी में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया गया। वहीं पुलिस ने आम जनमानस मे सुरक्षा का एहसास कराते हुए आपस में सौहार्द बनाये रखने हेतु अपील की। इस दौरान शोहरतगढ़़ थाने को प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह व ढेबरुआ थाने के प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद सहित थाना शोहरतगढ़़ एवं ढेबरुआ के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।




