पेड़ से टकराई कार, बच्चे की मौत, दो घायल

लोटन। महराजगंज के थाना फरेंदा क्षेत्र अंतर्गत लोटन फरेंदा रोड पर बनगढ़िया के पास एक अनियंत्रित कार पेड़ में टकरा गई। इसमें लोटन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धन्धरा निवासी रोहित, दिवाकर गुप्ता, किट्टू व कार्तिक घायल हो गए। घटना स्थल पर घायल कार्तिक (4) की थोड़ी देर बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फरेंद्र पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा और परिजनों को सूचना दी। घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है। धंधरा गांव निवासी रोहित (35) पुत्र साधू होली के दिन भाई के लड़के किट्टू (4), लड़के कार्तिक (5) व गांव के दिवाकर (22) पुत्र परमानंद सहित फरेन्दा ससुराल जा रही थी। लोटन आनंदनगर रोड पर बनगडिया के पास कार पेड़ में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों में कार्तिक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजवाकर परिजनों को सूचना दी।




