गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

गोरखपुर : हिंदी सम्पूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है- जे.के.जायसवाल

दैनिक बुद्ध का सन्देश
गोरखपुर। विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर गुरुवार को बीएसएन ग्लोबल स्कूल शाहपुर में पोस्टर पेंटिंग और कविता पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों को बना कर अपनी रचनात्मकता को प्रदर्शित किया और मनमोहक ढंग से अपनी कविताओं का पाठ किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के निदेशक जे.के.जायसवाल ने कहा कि हिंदी भारत ही नहीं, विश्व में कई देशों में बोली जाने वाली भाषा है।

दुनिया में बोली जाने वाली भाषा में हिंदी का तीसरा स्थान है। उन्होंने कहा कि हिंदी हिन्दुस्तान की सिर्फ राष्ट्र भाषा ही नहीं, बल्की हिन्दुस्तानियों की पहचान भी है। हमें राष्ट्र भाषा हिंदी को कभी नहीं भूलना चाहिए। अपनी राष्ट्र भाषा के विकास में सतत प्रयास करना चाहिए। हिंदी आत्मीयता की भाषा है। हिंदी सम्पूर्ण राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। सोशल मीडिया के इस जमाने में हिंदी का प्रसार और तेजी से हुआ है। हिंदी ही एक मात्र ऐसी भाषा है जो सबसे ज्यादा सरल मानी जाती है और सीखने में मुश्किल नहीं होती। भाषा किसी भी देश की पहचान और गौरव होती है। हिंदी हिंदुस्तान को बांधती है। किसी के प्रति अपना प्रेम और सम्मान प्रकट करना हो तो हिंदी सबसे अधिक आत्मीय माध्यम है। हिंदी शब्दों को नहीं, भावनाओं के साथ आपके संदेश को दूसरों तक पहुंचाती है। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम आम बोलचाल की भाषा में हिंदी का प्रयोग करें और इस पर गर्व करें।इस अवसर पर चंदमति यादव, कुसुम, चंद्रकला मौर्या, दीपक सिंह, पूजा यादव, सामरा काजी, शालिनी, प्रतिभा, सुमन आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button