गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसंत कबीरनगर

संतकबीरनगर : जिला जज ने की न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक

दैनिक बुद्ध का सन्देश
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा-प्रथम ने समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ आगामी 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत बैठक आहुत किया। अनिल कुमार वर्मा ने अधिकारियों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 13 जुलाई 2024 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने समस्त न्यायिक अधिकारियों से निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में दिनांक 13 जुलाई 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु पराविधिक स्वयं सेवकों को पम्पलेट एवं स्टीकर प्राप्त कराये गये हैं जो आम जनमानस में पम्पलेट बांट रहें है तथा विभिन्न स्थानों पर स्टीकर चस्पा किये जा रहे। जिला जज ने समस्त न्यायिक अधिकारियों से आवाहन किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करें। बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय वीर सिंह, अपर जिला जज प्रथम-रमेश दूबे, स्पेशल जज एसटी/एसटी गगन कुमार भारती, अपर जिला जज पाक्सो कृष्ण कुमार पंचम, अपर जिला जज पॉस्को-प्रथम जितेंद्र सिंह द्वितीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार-ग्प् सिविल जज सीनियर डिवीजन चेतना त्यागी, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड संजय राज पांडेय, सिविल जज जूनियर डिवीजन मिमोह यादव, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय प्रभात कुमार दुबे मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!