गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

घर के दरवाजे पर गड्ढा खोद कर गिरा दिया गंदे नाली का पानी

बांसी। आम लोगों के जीवन को सुलभ बनाने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों की योजनाएं चल रहीं हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जल निकासी,मार्ग आदि सुविधाएं ज़ारी हैं परन्तु इन्हीं सब के बीच मिठवल ब्लाक क्षेत्र के ग्राम कोल्हुई निवासी घनश्याम पासी उर्फ निरहू गांव के दबंगों से इतना दुखी हो चुके हैं कि घर बेंचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं कारण है कि ग्राम प्रधान द्वारा जबरन उनके घर के सामने गड्ढा खुदवा दिया गया है जिससे मुहल्ले का सारा पानी उनके घर के सामने आकर इकट्ठा हो रहा है। जिससे उठते हुए बदबू से पूरा घर परेशान हैं।मजबूरन पूरे परिवार को विगत 02 वर्ष से खिड़की के रास्ते निकलना पड़ रहा है। अपने प्रति हुए अन्याय के विरुद्ध इनके द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर जिलाधिकारी और तहसील ब्लाक पर कई बार पत्राचार किया गया परन्तु मामला और बिगड़ गया। सूत्रों के अनुसार स्थानीय विधायक का प्रिय होने के कारण सारा मामला जबरदस्ती कर रहे प्रधान के घर पर निपट जा रहा है। कुछ अन्य सूत्रों की मानें तो पूरे गांव में ग्राम पंचायत की जमीनों के साथ बोली लगाकर बेचा गया है जिसका फायदा राजस्व कर्मियों को भी हुआ है। दुर्गंध और घुटन में अपने दिन गुजार रहे घनश्याम पासी का कहना है कि जबरदस्ती मेरे घर के सामने गहरा गड्ढा खुदवा दिया गया बोलने पर जाति सूचक शब्दों से मेरे घर वालों को गाली दी जाती है। अंडरग्राउंड नाली बनाने के लिए आदेश हो चुका था परंतु मुझसे कहा गया कि देखते हैं कि किसमें दम है कि नाली बना दे। मेरी बूढ़ी मां पत्नी और छोटे छोटे बच्चे कितना परेशानी झेल रहे हैं जिसका पता किसी को भी नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे पूर्वजों का घर है प्रधान ने लोगों को धमका रखा है कि इनका घर मत खरीदना। सामने बने मंदिर तक दुर्गंध युक्त पानी और कचरा आ चुका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!