गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान संगोष्ठी का आयोजन किया गया

बलरामपुर। पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत भाजपा की ओर से गुरुवार को अटल भवन कार्यालय पर जिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को अहिल्याबाई के योगदान एवं बलिदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी प्रकोष्ठ एवं विभाग ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहाकि अहिल्याबाई होलकर के संघर्षों को कभी बुलाया नहीं जा सकता है। अहिल्याबाई जीवन भर संघर्ष करती रही। वे एक एक कुशल शासक के साथ-साथ समाजसेवी भी थी। अहिल्याबाई होल्कर अपने राज्य एवं जनता की सुरक्षा हमेशा किया। के साथ ही देश के विभिन्न मंदिरों का जीर्णाेद्धार कराया। अयोध्या, काशी एवं मथुरा सहित लगभग 32 सौ मंदिरों का पुनर्स्थापना कराया है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू ने कहाकि अहिल्याबाई होलकर सनातन धर्म को आगे बढ़ने का कार्य किया है। वह स्वयं परम शिव भक्त थी। पति व पुत्र के देहावसान के बाद भी अपने राज्य को आक्रमणकारियों से सुरक्षित रखा। अहिल्याबाई एक समाजसेवी थी। उन्होंने बेटियों की शिक्षा, गरीब बेटियों की शादी, तालाबों का निर्माण सहित विभिन्न सामाजिक कार्य किए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहाकि देश के विभिन्न महान विभूतियों को भाजपा सरकार सम्मानित करने का कार्य कर रही है। भाजपा की ओर से पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर का 300 वा जन्मदिन मना रही है। पूरे देश भर में अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। अहिल्याबाई होलकर के बारे में सभी लोगों को अवश्य जानना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह पिंकी, जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, बिंदु विश्वकर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, जिला मंत्री अवधेश तिवारी तरुण, अजय सिंह पिंकू, रामकरण मिश्रा, सौरभ रतन पांडेय, प्रवीण सिंह, अंशुमान शुक्ला, संदीप उपाध्याय, राजेश वर्मा, डीपी सिंह व जिला मीडिया संयोजक अवधेश पाण्डेय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!