उत्तर प्रदेशबहराइच
बड़े धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढी के पाठक पट्टी गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। यजमान ने बेडनापुर सरयू घाट पर कलश में जल भरा। नया घाट विशिष्ठ श्रीअयोध्या धाम से पधारे प्रेम मूर्ति युवा संत सर्वेश जी महाराज ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराया। यजमान सुरेंद्र कुमार तिवारी कोटेदार ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ जो 11 मार्च तक चलेगा। प्रवचन अयोध्या धाम से पधारे सर्वेश जी महाराज अपने मुखारबिंद से सुनाएंगे। इस मौके पर पवन पाठक, चन्दन द्विवेदी,प्रमोद द्विवेदी,राम भुलावन पाठक, लालू पाठक,अरुण द्विवेदी समेत महिला मौजूद रहे।




