गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशश्रावस्ती

मतदेय स्थलों के पुनर्संभावन पर मंथन राजनैतिक दलों संग महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

श्रावस्ती। 07 नवम्बर 2025 जनपद श्रावस्ती में आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा थाकृ पुनरीक्षण से पूर्व मतदेय स्थलों के सम्भाजन से संबंधित दिशा-निर्देशों की समीक्षा एवं क्रियान्वयन रणनीति तय करना। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत नवीन कार्यक्रम एवं दिशा-निर्देशों का विस्तृत ब्योरा साझा किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आयोग की मंशा है कि 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का विभाजन कर मतदाताओं को सहज, सुगम और सुरक्षित मतदान अनुभव प्रदान किया जाए। इसके लिए जनपद के सभी मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक बूथ का फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भवन जर्जर न हो और मतदान के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि जहां मतदाता संख्या 1200 से अधिक है, वहां नए मतदेय स्थल बनाए जाएंगे, वहीं 300 से कम मतदाता वाले स्थलों को समीपवर्ती बूथों में समायोजित करने की संभावनाएं भी तलाशनी होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि शहरी क्षेत्रों में बहुमंजिली इमारतों, ग्रुप हाउसिंग सोसायटीज़ व झुग्गी बस्तियों के समीप स्थित सामुदायिक हॉल या सामान्य सुविधा क्षेत्र में नए मतदेय स्थल स्थापित करने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण की जाए। बैठक में यह जानकारी दी गई कि जनपद श्रावस्ती में कुल 845 मतदेय स्थल हैं, जिनमें विधानसभा क्षेत्र 289-भिनगा में 399 तथा 290-श्रावस्ती में 446 मतदेय स्थल सम्मिलित हैं। वहीं, कुल मतदाता संख्या 8,17,848 है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे मतदेय स्थल सम्भाजन के संबंध में अपने सुझाव समय से प्रस्तुत करें, ताकि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अमरेन्द्र कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी प्रवीण यादव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, कांग्रेस अध्यक्ष यशोदानन्दन शर्मा, भाजपा जिलामंत्री अरूण पाण्डेय, बसपा प्रतिनिधि राजेश प्रसाद, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पं. उमेश चरण आर्य सहित अन्य अधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!