गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

मनकापुर मार्ग पर घायल नीलगाय का हुआ उपचार

सादुल्लानगर/बलरामपुर। सादुल्लानगर नगर के निकट मनकापुर मार्ग पर एक नीलगाय घायल अवस्था में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर जिला अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ बलरामपुर, विश्व हिंदू महासंघ के प्रधान सुधाकर सिंह तथा रवि प्रताप सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमलेश यादव को अवगत कराया। सूचना मिलते ही डॉ. विमलेश यादव ने अपनी टीम को मौके पर भेजकर नीलगाय का प्राथमिक उपचार कराया। बाद में उसे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करवा दिया गया। डॉ. यादव ने आश्वासन दिया कि नीलगाय के पूर्ण रूप से स्वस्थ होने तक प्रतिदिन उसका उपचार जारी रहेगा। प्रधान सुधाकर सिंह ने बताया कि डॉ. विमलेश यादव ने स्वयं उपचार उपरांत जानकारी साझा कर अपने दायित्व का उत्कृष्ट निर्वहन किया है, जो एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक उदाहरण है।
इस अवसर पर सुधाकर सिंह जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ ,रवि प्रताप सिंह,अजय गुप्ता आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!