चीनी मिल में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली को पहले ले जाने को लेकर चालकों की आपस में हुई मारपीट

बहराइच। चीनी मिल में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली को पहले ले जाने को लेकर चालकों की आपस में मारपीट हो गई और देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे ; जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया द्य मिली जानकारी अनुसार फखरपुर थाना क्षेत्र के परसेंडी में पारले चीनी मिल स्थित है। मिल में इस समय गन्ना पेराई का कार्य चल रहा है, जिसमें किसान निजी और भाड़े के साधन से गन्ना ले जा रहे हैं। सोमवार को गन्ना लदी ट्रैक्टर पीछे करने और पहले गन्ना ले जाने को लेकर दो चालक भिड़ गए। कहासुनी के दौरान चालक और उनके समर्थकों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया द्यमारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष में मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि दो चालकों के बीच मारपीट हुई है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।




