गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती। विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष आशीष स्वामी उर्फ कल्लू बाबा ने पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि पूर्वाेत्तर रेलवे के बस्ती ओडवारा के मध्य समपार संख्या 198 बी. पर टू लेन उपरिगामी सेतु का बाधा रहित निर्माण तत्काल प्रभाव से शुरू कराया जाय। सौंपे ज्ञापन में दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र पालिटेक्निक चौरहा, पटेल चौक पर फ्लाई ओवर का निर्माण कराये जाने, नगर पालिका क्षेत्र में बंद पड़े वाटर एटीएम को शुरू कराये जाने, नगरपालिका बोर्ड द्वारा निर्धारित लाइसेंस मदों का दोबारा सर्वे स्थगित कर व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न बंद किये जाने, नारंग रोड रेलवे क्रासिंग से जिगिना चौराहा मार्ग पर स्थित घरसोहिया पुरानी बस्ती क्षेत्र में मरियम हास्पिटल से सेन्टजोसेफ स्कूल तक जाने वाली जर्जर सड़क का निर्माण कराये जाने आदि की मांग शामिल है। ज्ञापन देने के बाद विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष आशीष स्वामी उर्फ कल्लू बाबा ने कहा कि बस्ती शुगर मिल के निकट समपार फाटक पर उपरिगामी सेतु का निर्माण जारी रहे इसके लिये निगरानी रखनी होगी क्योंकि कुछ ताकतें इसमें पुनः बाधा पहुंचा सकती है। कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धेश कुमार के मार्गदर्शन मंें एसोसिएशन व्यापारियों और जनहित के सवाल को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगा। 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से ईष्टदेव पाण्डेय, रियाज अहमद, चन्द्रपाल चौधरी, जानू गुप्ता, राजू चौहान, नरेन्द्र श्रीवास्तव, दीपू शर्मा, रवि पासवान, इरफान, राजन सोनी, विवेकानन्द शुक्ल, मोहित कुमार आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!