गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

विकास खण्ड पयागपुर के ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

पयागपुर/बहराइच। पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत नए भारत का नया उत्तर प्रदेश विकसित होने के साथ ही हरित प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। प्रदेश भर में 9 जुलाई को एक ही दिन में 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया ताकि वातावरण को हरा भरा बनाया जा सके। जिसमें पंचायती राज विभाग द्वारा 24325 वृक्ष एवं ग्राम विकास के द्वारा 91000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया। पयागपुर विकास खण्ड और इससे सम्बंधित 69 ग्राम पंचायत में आज वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया द्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थित सामुदायिक शौचालय, आर आर सी सेंटर, पंचायत भवन के आसपास एवं पूरे ग्राम में लगभग 2000 से 3000 वृक्ष लगाए गए, वहीं विकास खण्ड पयागपुर परिसर में खण्ड विकास अधिकारी दीपेंद्र पाण्डेय, सहायक पंचायत अधिकारी तेज नारायन राव तथा निशंक त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्र द्वारा वृक्षारोपण किया गया। विभिन्न प्रजाति के फलदार एवं छायादार वृक्ष ब्लॉक परिसर के विभिन्न स्थानों पर लगाये गये एवं सभी लोगों से आह्वान किया गया कि ज्यादा से ज्यादा लोग वृक्ष लगाये कि जिससे शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके और वातावरण हरा भरा हो सके। इस अवसर पर ब्लॉक परिसर के सभी कर्मचारी और सफाई कर्मी, विभिन्न ग्रामों के सचिव तथा प्रधान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!