पुलिस प्रशासन में फेरबदल, 8 थानाध्यक्षों को मिली नई जिम्मेदारी, कार्यभार तत्काल सम्भालने के निर्देश

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल किया। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 8 थानाध्यक्षों और प्रभारी निरीक्षकों के तबादले किये गये हैं। बांसी के प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार तिवारी को शोहरतगढ़ भेजा गया है और गौरव सिंह को ढेबरुआ से बांसी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। चुनाव सेल से राजेश कुमार को चिल्हियां का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। अपराध शाखा से रविन्द्र सिंह को चुनाव सेल की जिम्मेदारी दी गई है। मिश्रौलिया थाने से नारायण लाल श्रीवास्तव को ढेबरुआ का थानाध्यक्ष बनाया गया है तो चिल्हियां के थानाध्यक्ष रामदेव को त्रिलोकपुर भेजा गया है। कपिलवस्तु से बृजेश सिंह को मिश्रौलिया और त्रिलोकपुर के थानाध्यक्ष विपिन प्रकाश सिंह को कपिलवस्तु का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को नई जगह पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की जायेगी। प्रदर्शन के आधार पर आगे भी परिवर्तन किये जा सकते हैं। इस फेरबदल से जिले में अपराध नियन्त्रण और जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आने की सम्भावना है।




