गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेवरिया

एस.बी.टी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में शत् प्रतिशत सफलता प्राप्त कर एक बार फिर दिखाया अपना हुनर

यह सुखद अनुभव, बच्चों की मेहनत का परिणाम है: चेयरमैन एम एन त्रिपाठी

गौरी बाजार/देवरिया। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एस बी टी पब्लिक स्कूल, विशुनपुरा, बखरा का दसवीं व बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। आज दिन में सीबीएसई बोर्ड द्वारा हाईस्कूल व इन्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें विद्यालय के बारहवीं कक्षा की छात्रा वैष्णवी राव ने 92 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम व प्रियांशु कुमार गौतम 87.6 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय तथा सत्यम सिंह 86.8 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं हाईस्कूल में राज चौरसिया 92.6 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, प्रांजली शर्मा 91.4 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय तथा अदिति गुप्ता व नितिका शाही 91 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहे। बाकी बच्चों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। अधिकतर बच्चों ने हाईस्कूल में गणित व विज्ञान विषय में 99 तथा सामाजिक विज्ञान व हिंदी में 98 और अन्य में 97 अंक प्राप्त कर अपने साथ साथ विद्यालय का नाम रोशन किया।इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन एम एन त्रिपाठी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व बधाइयां दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!