गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली का किया गया आयोजन

पयागपुर/बहराइच। नवीन शिक्षा सत्र के अवसर पर परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली का आयोजन जोर शोर से शुरू है।आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगेष्जैसे उद्घोष के साथ हाथों में तरह तरह के स्लोगन की पट्टिकाएं लिये बच्चे गांव के गलियों में नवीन नामांकन के साथ नियमित स्कूल आने को लेकर जागरुकता अभियान चलाते नजर आ रहे है। शुक्रवार को नगर क्षेत्र स्थित संविलियन विद्यालय भूपगंज के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली निकाली। प्रधान शिक्षक प्रदीप पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षकों के साथ बच्चों ने विभिन्न वार्डों,सड़कों और गलियों में स्कूल चलो अभियान के नारे बुलंद किये। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय गोबरेबाग में विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष संगीता ने स्कूल चलो अभियान की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया । जागरूकता रैली बाबूराम पुरवा,बड़का गांव,आदि मजरों की पगडंडियों से होते हुये वापस विद्यालय परिसर पहुँची। प्रधान शिक्षक प्रदीप पाण्डेय व राजेन्द्र नाथ शर्मा ने अभिभावकों से छह वर्ष की आयु वाले बच्चों का नामांकन कराने तथा अध्ययनरत बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षिका सुनीता पाण्डेय,वृजेश कुमारी,कंचन तिवारी,तारावती कश्यप,अनीता देवी,योगेंद्र गुप्ता,सोनी वर्मा,आकांक्षा सिंह,शशिबाला त्रिपाठी सहित विद्यालय की रसोइयां,अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!