उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के गोरखपुर गोंडा रेलखंड पर स्थित रेहरा पुरवा टोला के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका काफी दिनों से बीमार थी। घर से निकलने के बारे में परिवार के लोगों को जानकारी नहीं थी। क्षेत्र के रेहरा पुरवा टोला के पास सुबह लगभग 11 गोरखपुर की ओर से जाने जाने वाली ट्रेन की चपेट में एक महिला आ गई। हादसा देखकर लोग मौके पर पहुंच गए।




