गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

ब्लॉक परिसर में खुली पड़ी नालियां, खुली पड़ी नाली में महिला गिरकर हुई चोटिल

बहराइच। ब्लॉक महसी के अधिकारियों की उदासीनता के कारण ब्लॉक परिसर में नालियों पर ढक्कन आज तक नहीं रखा गया है जिससे दूषित जल और गंदगी के कारण ब्लॉक परिसर में आने-जाने वाले लोगों को अच्छी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी होने के नाते नालियां दूषित जल के वजह से बज बजा रही हैं और नालियों से दुर्गंध भी आ रहा है। इस ब्लाक में हजारों की संख्या में स्वास्थ्य विभाग और ग्राम विकास विभाग से संबंधित कार्य के लिए ग्रामीण आते है। हद तो तब हो गई कि एक महिला ब्लॉक में सरकारी कार्य के लिए आई हुई थी नाली खुली होने के नाते महिला नाली में गिर कर का चोटिल हो गई थी। बावजूद इसके विभाग के जिम्मेदार आला अफसरों की नजर ब्लाक परिसर में खुली एवं चोक पड़ी नालियों पर नहीं पड़ रही है । खुली पड़ी नालियां किसी बड़े हादसे को दावत दे रही है तथा जिम्मेदारों के आंखों पर पट्टी बंधी है। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रमुख सचिव के निरीक्षण के पहले ही नालियां अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। इतना ही नहीं सफ़ाई कर्मचारी पंचायत सहायक अधिकारी के कार्यालय में ऑपरेटर बाबू का रोल निभा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रमुख सचिव के ब्लाक आगमन से पहले परिसर की ब्यवस्था चुस्त दुरुस्त होगी या फ़िर पूर्व की तरह अपनी बदहाली पर आंसू बहाता फिरेगा ब्लाक परिसर।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!