गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर साइबर जागरुकता, डिजिटल वॉरियर कार्यशाला का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर। साइबर जागरुकता, डिजिटल वॉरियर कार्यशाला के क्रम में आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर व साइबर सेल द्वारा बुधवार को कार्यशाला का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता अभियान के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में बुधवार को रोहित कुमार उपाध्याय थानाध्यक्ष मोहाना पुलिस टीम व अरविन्द कुमार मौर्या प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना मय टीम जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर सिद्धार्थनगर में साइबर जागरुकता/डिजिटल वॉरियर सुरक्षा मे विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें साइबर अपराध से बचने हेतु जागरुक किया गया तथा हेल्पलाइन नंबर 1930 व साइबर क्राइम वेबसाइट व अन्य साइबर अपराध के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक, अरविन्द कुमार मौर्या प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम, विद्यालय की प्रबंधक राजकुमारी पाण्डेय संचालक नितेश पाण्डेय, थानाध्यक्ष मोहाना रोहित कुमार उपाध्याय, अतुल चौबे, दिलीप कुमार द्विवेदी, प्रदीप कुशवाहा सहित उमेश यादव, शोभनाथ यादव ,संतोष कुमार यादव ,संदीप् राव, शशि जायसवाल, रुचि उपाध्याय ,रीता जायसवाल ,श्वेता पटवा, बिंदु विश्वकर्मा, अन्नू जायसवाल, रूबीना खातून,प्रेमलता पासवान, सरिता जायसवाल, संगीता मौर्य, चंद्रवती देवी, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!