गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

आशाओं के कार्य का भौतिक सत्यापन जरूरी – डॉक्टर शैलेन्द्र

सिरसिया में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधीक्षक ने एएनएम और संगिनी के कार्य पर जताई नाराजगी

भनवापुर। भनवापुर क्षेत्र सीएचसी सिरसिया में अधीक्षक डॉ शैलेन्द्र मणि ओझा की अगुवाई में आशा संगिनी एनएम व पर्यवेक्षक की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान अधीक्षक ने लक्ष्य के सापेक्ष गर्भवती महिलाओं का कम पंजीकरण होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि सभी एएनएम एवं सभी संगिनी अपने क्षेत्र की आशा बहू के द्वारा किए जा रहे योग्य दंपति के गृह भ्रमण का सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि एएनएम व संगिनी अपने भौतिक सत्यापन के दौरान ही आशा बहूओ को कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करे, जससे आशा के कार्यों में गुणवत्ता लाई जा सके तथा लक्ष्य के सापेक्ष कार्य को पूरा किया जा सके। एचईओ राजीव त्रिपाठी ने एएनएम प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह के 1,9 ,16 व 24 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाली सेवाओं तथा निःशुल्क अल्ट्रासाउंड के प्रचार प्रसार पर विशेष ध्यान देने की बात की। बीएमसी सूर्यदेव सिंह व बीसीपीएम मेराज ने टीकाकरण से उदासीन परिवार की लाइन लिस्ट बनाकर टीका के लिए प्रेरित करने के लिए सलाह दिया। इस दौरान ध्रव चंद,रीना,बीना,सोनिया,सुध,आरती ,शीला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!