उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा

उसका बाजार। क्षेत्र के ग्रामपंचायत सरौली के टोला लोहर पुरवा में शुक्रवार को तहसीलदार डा संतराज की अगुवाई में राजस्व टीम ने अवैध कब्जा हटाया है। गांव के सिद्धार्थ मिश्र की जमीन में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया था। सिद्धार्थ मिश्र की शिकायत पर जांच कर प्रशासन ने जेसीबी से अवैध कब्जा हटाया है। राजस्व टीम में नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक गिरीश चंद मिश्र, गया दीन मौर्या, अब्दुल गफ्फार, ज्योति सिंह, बैजनाथ चौधरी, श्वेता, प्रीति लता पाण्डेय सामिल रहे। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मौके पर पुलिस बल मौजूद रही।




