गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

होनहार छात्रा अर्चिता सम्मानित

सिद्धार्थनगर। सदर ब्लॉक नौगढ़ के अन्तर्गत संचालित कंपोजिट विद्यालय नौगढ़ की होनहार छात्र अर्चिता कसौधन का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन हुआ है। अर्चिता ने जिले में 38 वां रैंक प्राप्त कर अपने परिवार व मार्गदर्शक शिक्षिका शबाना बेगम सहित पूरे विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुमन त्रिपाठी द्वारा चयनित छात्रा के उत्साहवर्धन हेतु सोमवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ धर्मेंद्र कुमार पाल द्वारा छात्रा को प्रोत्साहन राशि देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एआरपी मनोज पांडे ने छात्रा को सम्मानित करते हुए दूसरे छात्र- छात्राओं को मेहनत से पढ़ने के लिए अभिप्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ सदर धर्मेन्द्र कुमार पाल ने कहा कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना निर्धन एवं कम आय वाले परिवारों के बच्चों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सभी बच्चों को अपनी पढाई को बेहतर ढंग से जारी रखने के लिए यह परीक्षा अवश्य उत्तीर्ण करनी चाहिए। अर्चिता ऐसे सभी बच्चों के लिए एक आदर्श एवं प्रेरणा स्रोत है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!