श्री रामसहाय हायर सेकेंडरी स्कूल रूधौली का परीक्षा परिणाम शानदार, सेजल राव ने 92 प्रतिशत के साथ किया टॉप

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। श्री रामसहाय हायर सेकेंडरी स्कूल, थरौली का हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट (कक्षा 10 व 12) बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 का परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन किया। हाईस्कूल वर्ग में विद्यालय की छात्रा सेजल राव ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं राज शेखर पांडेय ने 90 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान एवं सूर्य प्रताप यादव ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रमुख सफल छात्र-छात्राओं में शोभित पांडेय (84 प्रतिशत), अर्पिता सिंह (82 प्रतिशत), आर्यन प्रताप (81 प्रतिशत), प्रियंशी सिंह (80 प्रतिशत), रानी चौरसिया (77 प्रतिशत), शौर्य पांडेय (77 प्रतिशत), श्रेया पांडेय (76 प्रतिशत), रत्ना मिश्रा (76 प्रतिशत), अनुपमा उपाध्याय (73 प्रतिशत) एवं जानवी उपाध्याय (73 प्रतिशत) शामिल हैं। विद्यालय के निदेशक श्री विष्णु देव पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य श्री राम चंद्र मिश्र ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के एमडी ओम शंकर पाण्डेय ने बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण अंकित यादव, सेजल, संजय यादव, अंशिका सिंह, राम सिंह, हिमांशु सोनी, कृष्ण कुमार शुक्ला एवं अब्दुल अहद सहित अन्य शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।




