उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के थाना क्षेत्र उसका बाजार अन्तर्गत ग्राम पंचायत सेमराहना के टोला संगलदीप गांव में बाइक चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। आपको बता दें कि आरोपी युवक बाइक चोरी करके भाग रहा था, तो वहीं बाइक चोर को ग्रामीणों ने दबोच लिया। किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 112 नम्बर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बाइक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आपको बता दें कि पकड़ा गया आरोपी युवक महराजगंज जिले का निवासी बताया जा रहा है। वहीं बाइक चोरी का पूरा मामला उसका बाजार थाना के अन्तर्गत सेमराहना के टोला संगलदीप गांव का बताया जा रहा है।




