गोरखपुर : फसल अवशेष प्रबंधन पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ सम्पन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोलाबाजार/गोरखपुर। शासन के निर्देश पर विकासखंड गोला तहसील क्षेत्र के ब्लॉक गोल अंतर्गत ग्रामसभा बाड़ेपार में शासनके निर्देश पर शुक्रवार को पंचायत भवन पर फसल अवशेष प्रबंधन की एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीराम ने किया संचालन ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक अखिलेश पांडेय द्वारा किया गया। मृदा वैज्ञानिक कृष्णानंद तिवारी ने कहा कि किसान भाई फसल अवशेष को खेतों में कदापि ना जलाएं इससे वातावरण प्रदूषित होता है एवं हमारे मृदा के मित्र कीट मर जाते हैं।
यह एक दंडनीय अपराध भी है हमें पराली का प्रबंधन करना चाहिए इसके लिए वेस्ट डी कंपोजर का प्रयोग करें अथवा सुपर सीडर से बुवाई करें। एसएमएस युक्त कंबाइन से ही फसल की कटाई कराएं पराली को खेतों में ही सड़ाने से मृदा में जीवांश कार्बन की मात्रा बढ़ती है एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ जाती है सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा रामभरोस ने कहा कि बुवाई से पहले किसान बीज शोधन अवश्य करें बीज शोधन करने से फसल में लगने वाली कई बीमारियों से किसान छुटकारा पा सकते हैं।इस कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी कृषि अनिल सिंह गोदाम इंचार्ज राज नारायण यादव प्राविधिक सहायक भगवान दास, ज्ञानेंद्र सिंह, विजेंद्र कुमार एटीएम शेषनाथ पाल दीपांकर प्रगतिशील किसान सुबास पाण्डेय, ओमप्रकाश राय, अवधेश मिश्रा आदि किसान भारी संख्या मे मौजूद थे।




