विमान क्रैश में मारे गए यात्रियों के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सिद्धार्थनगर। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुआ भयावह विमान हादसा पूरे देश को झकझोर गया है। काल के गाल में समाए लोगो के आत्मा की शांति के लिए नगर पालिका परिषद सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत हृदयविदारक है। इस भीषण हादसे में मृत यात्रियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करें। कहा कि यह बहुद ही दुःखद घटना है। ईश्वर मृतक के आत्मा को शांति प्रदान करें। एव घायलों को जल्द स्वास्थ्य करे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा ने कहा पूर्व एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान, जो अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) के लिए उड़ान भरा था। वह टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी सहित 260 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई है। श्रद्धांजलि सभा मे राम कृपाल चौधरी, सभासद सुधीर यादव, राजा राम लोधी, जेपी मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, मुक्तिनाथ यादव, विजय पांडेय, अर्चिष्मान मिश्रा, राम कुमार यादव, कुलदीप, सौरभ माधव, अमित गुप्ता, विपुल द्विवेदी, रुद्र प्रताप, मुन्ना पांडेय, ओमप्रकाश महतो सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




